लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्स ने अपने एंड्रायड यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी किया है। इसके तहत सेटिंग मेन्यू में बदलाव, लेआउट में बदलाव हुआ है और आइकन भी पहले से और बेहतर हुआ है।
हालांकि यह अपडेट गूगल प्ले स्टोर और व्हाट्स एप की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध वर्जन में नहीं हुआ है लेकिन मीडिया खबरों के अनुसार APK Mirror वेबसाइट से डाउनलोड वर्जन में ये नया अपडेट नजर आता है।
नए अपडेट के अंतर्गत दिखेंगे ये बदलाव
1.इस अपडेट से सेटिंग मेन्यू के विकल्पों में बदलाव दिख रहा है जैसे- अब सेटिंग्स के टॉप पर प्रोफाइल सेटिंग्स ऑप्शन होगा और यूजर की प्रोफाइल पिक्चर आसानी से बदली जा सकेगी साथ ही यह प्रोफाइल पिक्चर गोल फ्रेम में उपलब्ध होगी।
2.डाटा यूसेज फीचर में भी अपग्रेड किया गया है। अब यूजर्स देख सकेंगे कि डाटा यूज होने पर या वाई-फाई पर कौन सी फाइल्स डाउनलोड की जा सकती है और डाटा की खपत को कैसे कम किया जा सकता है।
3.चैट्स और कॉल्स फीचर में भी बदलाव हुआ है। इन्हें बदलकर अब सिर्फ ‘Chats’ कर दिया गया है और यह डाटा यूसेज टैब के अंतर्गत ही आता है।
4. सेटिंग से पेमेंट विकल्प को भी हटा दिया गया है।
इसके अलावा इस प्लेयटफार्म पर pdf फाइल शेयरिंग सपोर्ट फीचर भी आया है।
No comments:
Post a Comment